अपना खाता राजस्थान

राजस्थान सरकार की डिजिटल पहल “अपना खाता” के माध्यम से, अब आप अपनी ज़मीन से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे देख सकते हैं/बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल, जिसे ‘ई-धरती’ के नाम से भी जाना जाता है, आपको सरकारी दफ्तरों/पटवार खाने के चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति दिलाता है। बढ़ि आसानी से हम चौसाला पद्धति जमाबंदी और ऑनलाइन जमाबंदी देख सकते हैं। 

📢 यहां मिलेगा आपको:

  • ज़मीन के रिकॉर्ड Apna khata जमाबंदी नकल कैसे देखें?
  • सूचनार्थ नकल ई हस्ताक्षरित अधिकृत नकल निशुल्क कैसे डाउनलोड करें?
  • नामांतरण (Mutation) की प्रतिलिपि कैसे प्राप्त करें?
  • नामांतरण (Mutation) की स्थिति कैसे जांचें?
  • सहमति विभाजन के लिए कैसे आवेदन करें?
  • खसरा गिरदावरी क्यूआर कोड के साथ कैसे डाउनलोड करें? 
  • गिरदावरी एप कैसे डाउनलोड करें? 
  • और भी बहुत कुछ!

अपना खाता क्या है और यह क्यों है ज़रूरी?

‘Apna Khata’ एक ऑनलाइन पोर्टल है जो राजस्थान राज्य के सभी नागरिकों को उनकी भूमि/जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुँच प्रदान करता है। यह राजस्व विभाग द्वारा प्रबंधित किया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी लेनदेन में पारदर्शिता लाना और धोखाधड़ी को कम करना है।

पहले, ज़मीन के दस्तावेज़ पाना एक जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया थी। इस पोर्टल ने इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना दिया है, जिससे अब आप अपनी संपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Apna Khata Home

ज़मीन के दस्तावेज़ों को समझें: आपकी भूमि की पहचान

भूमि संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले, इन महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को समझना बहुत ज़रूरी है।

📜 जमाबंदी नकल (Record of Rights):

यह आपकी ज़मीन के मालिकाना हक़ का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसमें मालिक का नाम, ज़मीन का क्षेत्रफल और प्रकार जैसी जानकारी होती है। यह बैंक से लोन लेने या ज़मीन की खरीद-बिक्री में काम आता है।

🗺️ खसरा नंबर:

यह आपकी ज़मीन के एक खास टुकड़े (प्लॉट) की एक खास पहचान संख्या है। यह शहरी क्षेत्रों में प्लॉट नंबर जैसा ही होता है। इसी नंबर से आपकी ज़मीन की सटीक जानकारी मिलती है।

👨‍👩‍👧‍👦 खतौनी नंबर:

यह एक परिवार के पास मौजूद सभी खसरा नंबरों (ज़मीन के टुकड़ों) का एक रिकॉर्ड है। यह बताता है कि एक व्यक्ति या परिवार के पास कुल कितनी ज़मीन है।

📍 भू-नक्शा (Land Map):

यह आपकी ज़मीन का सरकारी नक्शा होता है। इसमें आपकी ज़मीन की सीमाएं, खसरा नंबर और मालिक का नाम जैसी जानकारी होती है।

अपना खाता पोर्टल पर ज़मीन के दस्तावेज़ कैसे देखें? (आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) 🖥️

अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड देखना बहुत आसान है। नीचे दिए गए इन चरणों का पालन करें:

अपना खाता ई-धरती पोर्टल पर अपनी जमीन/ भूमि के अभिलेखों को देखना और डाउनलोड करना, यह एक सीधी और सरल प्रक्रिया है। इस पोर्टल पर दिए गए लगभग सभी दस्तावेजों को हम स्टेप बाय स्टेप देखेंगे और डाउनलोड भी करेंगे।

जमाबंदी नकल कैसे देखें और डाउनलोड करें?  

  • सबसे पहले Apna khata वेबसाइट  apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहा सबसे ऊपर का बटन जमाबंदी नकल पर क्लिक करें। 
jamabandi
  • अपना ज़िला, फिर अपनी तहसील और गाँव चुनें।
  • यहां पर आपको जमाबंदी वर्ष- चौसला पद्धति जमाबंदी/ ऑनलाइन जमाबंदी पर क्लिक करना है। 
Online Jamabandi Jila Tahasil
  • वर्तमान नकल/ दिनांक से/ गत वर्ष की नकल/ इनमें से कोई एक विकल्प चुने। 
  • खाता से/ खसरा से/ नाम से इनमें से खाता संख्या विकल्प चुने और खाता संख्या चयन करें। 
  • अगर आप यहां पर खसरा से विकल्प चुनते हैं- तो खसरा संख्या चयन करें अथवा नाम से विकल्प चुनते हैं- तो अपना नाम दर्ज करें (नाम दर्ज करने के लिए हिंदी वर्चुअल कीबोर्ड का प्रयोग करें और ढूंढे इस बटन पर क्लिक कर दें)
  • हर कोई तरी तरीके से चयन करने के बाद आपकी जमाबंदी की सूचना आपके सामने प्रदर्शित है/ दिख रही है।
Online Jamabandi Apna khata se
  • यहां पर आपको सूचनार्थ नकल और ई-हस्ताक्षरित अधिकृत नकल डाउनलोड करने का प्रावधान भी दिया जाता है। 
  • अपना खाता ई-धरती पोर्टल पर सभी तरह की नकल निशुल्क है ई-हस्ताक्षरित नकल क्यूआर कोड के साथ आपको निशुल्क मिलती है/ प्राप्त होती है। 

जमाबंदी नकल कैसे डाउनलोड करें? (वैधता और शुल्क) 📥

आप ‘अपना खाता’ पोर्टल से दो तरह के दस्तावेज़ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सूचनार्थ नकल (Informational Copy): यह मुफ़्त होती है और सिर्फ आपकी जानकारी के लिए सीमित है। यह कानूनी रूप से मान्य नहीं होती है।
  • ई-हस्ताक्षरित प्रमाणित कॉपी (E-signed Copy): यह कानूनी रूप से मान्य होती है। इसका उपयोग बैंक लोन, ज़मीन की खरीद-बिक्री और कानूनी मामलों में किया जाता है। इसे डाउनलोड करने के लिए एक मामूली शुल्क देना होता था लेकिन इस समय सरकार ने यहां पर सभी नकल निशुल्क कर दी है। 

नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें? 🔄

जब ज़मीन के मालिक में कोई बदलाव होता है (जैसे खरीद-बिक्री या विरासत), तो इसे सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट करना ज़रूरी होता है। इसी प्रक्रिया को नामांतरण (Mutation) कहते हैं। 

नामांतरण (Mutation) संपत्ति के प्रकार में बदलाव, स्वामित्व में परिवर्तन, या किसी अन्य महत्वपूर्ण विवरण को सटीकता से दर्ज करता है। उदाहरण के लिए, यदि एक भूमि का खसरा नंबर 18 है और उसे बाद में दो भागों में विभाजित किया जाता है, तो पटवारी भूमि अभिलेखों को 18/1 और 18/2 के रूप में बदलाव करेगा। 

  • जमाबंदी नकल के जैसे ही पहले Apna khata वेबसाइट  apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपना खाता होम पेज पर दो नंबर का बटन नामांतरण के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें।
namantaran
  • आवेदक संबंधित जानकारी का चयन करें- जैसे आवेदक का नाम, पिता कानाम, मोबाइल नंबर,आवेदक का पता। 
  • जिस गांव में नामांतरण के लिए आवेदन करना है उसे जगह का जिला तहसील गांव का चयन करें। 
  • नामांतरण संबंधित आवश्यक दस्तावेज को एक ही पीडीएफ फाइल में सेव करके रखें।
  • नामांतरण संबंधित आवश्यक जानकारी का चयन करें, यह जानकारी प्रत्येक नामांतरण हेतु अलग-अलग हो सकती है। 
  • दस्तावेज अपलोड करें मोबाइल नंबर पर ओटीपी सेंड करें, जानकारी सुरक्षित करने के बाद नामांतरण का टोकन नंबर/ फाइल नंबर अच्छी तरह से सेव कर ले। 
Namantaran ke liye Avedan

सहमति विभाजन के लिए आवेदन कैसे करें?

sahamati

‘अपना खाता’ के लाभ: यह आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है? ✨

यह पोर्टल सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि एक बदलाव है।

  • समय और पैसे की बचत: सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं।
  • धोखाधड़ी से बचाव: डिजिटलीकृत रिकॉर्ड प्रणाली से ज़मीन की धोखाधड़ी से बचाव होता है।
  • कानूनी स्पष्टता: ज़मीन की सीमाएं और मालिकाना हक़ स्पष्ट हो जाता है।
  • ऋण में सहायता: बैंक लोन के लिए दस्तावेज़ आसानी से उपलब्ध होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) ❓

1. ऑनलाइन डाउनलोड की गई अपना खाता जमाबंदी नकल कानूनी रूप से मान्य है?

नहीं, केवल ई-हस्ताक्षरित प्रमाणित नकल ही कानूनी रूप से मान्य होती है।

2. खसरा नंबर के बिना भी रिकॉर्ड देख सकते हैं?

हाँ, आप मालिक के नाम या खाता नंबर से भी रिकॉर्ड देख सकते हैं।

Scroll to Top